Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा व किसान मोर्चा संभाग प्रभारी लकेश चौधरी ने की बैटिंग-बॉलिंग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास बोथरा कुंवे के पास श्री पूनरासर बालाजी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीडूंगरगढ़ के प्रथम नागरिक पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, किसान मोर्चा बीकानेर संभाग प्रभारी लकेश चौधरी, भाजपा नेता बृजलाल तावनियाँ व समाजसेवी मनोज गुसाई ने फीता काटकर किया। इस दौरान सभी ने क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने वाले आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि खेल खेलने से हमारे भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है और शारीरिक और मानसिक रोगों से भी मुक्ति मिलती है। खेल खेलने से हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हमें खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। आयोजकों से कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता को बिना किसी भेदभाव व निष्पक्ष रुप से करवाएं ताकि किसी भी प्रकार का मतभेद ना हो। इस दौरान आयोजकों द्वारा आगंतुक अतिथियों का साफा माला व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। चारों अतिथियों ने इस प्रतियोगिता में आर्थिक सहयोग भी दिया। सुभाष प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता के अंत में जो भी शेष राशि बचेगी वह गौ सेवार्थ दे दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में पार्षद रजत आसोपा, राजेश शर्मा, सुभाष प्रजापत, मालाराम प्रजापत, कन्हैयालाल प्रजापत, बृजमोहन बोहरा, प्रकाश नाई, महादेव बोहरा, रणजीत बोहरा, शुभम बोहरा, गजानंद प्रजापत सहित मोहल्लेवासी प्रतियोगिता में व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21000 रुपये, उपविजेता टीम को 11000 रुपये सहित शानदार ट्रॉफी दी जाएगी।

पहले दिन इन टीमों के बीच खेला गया मैच, यह रहे विजेता

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री पूनरासर बालाजी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच हुए। पहला मैच पुलिस थाना व गोविंद प्रजापत के बीच हुआ जिसमें गोविंद प्रजापत ने जीत हासिल की। दूसरा मैच रानी बाजार व NRI के बीच हुआ जिसमें रानी बाजार की टीम विजयी हुई। तीसरा मैच बाबा स्पोर्ट व वाल्मीकि टीम के बीच खेला गया। इन दोनों के बीच खेले गए मैच में बाबा स्पोर्ट ने बाजी मारी।

आज इनके बीच में होगी टक्कर

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाईचारा मॉर्निंग क्रिकेट क्लब व भारत इलेवन, याराना क्रिकेट क्लब व बहेलियम इलेवन, बॉस इलेवन व अल्ड भचन्दा, 9 स्टार व जेसीएल वॉरियर, परवेज क्रिकेट क्लब व विजय आंवला क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

श्री पूनरासर बालाजी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की हर रोज की अपडेट के लिए बने रहे समाचार गढ़ के साथ एवं श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र की तमाम छोटी और बड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए अपने आस पास के मित्रों को भी जोड़ें समाचार-गढ़ से। हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज करें, हमारे नंबर- 9460505193

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights