Nature Nature

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

Nature

समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण (क्वालिटी डिस्पोजल) कर संबंधित व्यक्ति से बात भी करें। अगर किसी विभाग के पास गलत परिवाद आ जाए तो तत्काल संबंधित विभाग को ट्रासंफर करें। इसमें कोताही ना बरतें। जैन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

राज्य स्तर पर संपर्क पोर्टल की हो रही उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग
जिला कलेक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल की मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर खुद मुख्यमंत्री व उच्च स्तरीय अधिकारियों के द्वारा की जा रही है। लिहाजा इसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतें और परिवाद निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता ( टॉप प्रायोरिटी) में रखें।

राज्य का औसत डिस्पोजल समय 14 दिन, जबकि जिले में कई विभागों का बहुत ज्यादा

जिला कलेक्टर ने कहा कि परिवाद के निस्तारण का राज्य का औसत समय 14 दिन है। जबकि जिले में रीको व वन विभाग का 37 दिन,कृषि विपणन का 36 दिन, गोपालन व संस्कृत विभाग का 34 दिन, फूड सेफ्टी का 33 दिन, खेल विभाग का 30 दिन, बीडीए व आरएसआरडीसी का 25 दिन, आईजीएनपी का 24 दिन है। जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को परिवाद का समय पर निस्तारण के निर्देश दिए।

जिले का परिवाद निस्तारण समय 14 दिन से भी कम हो
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले का डिस्पोजल समय 14 दिन से भी कम होना चाहिए। इसको लेकर सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी संपर्क पोर्टल को खुद देंखे और नियमित रूप से परिवादों का निस्तारण करते रहें। विदित है कि जिले का डिस्पोजल समय 16 दिन चल रहा है।

परिवादों का करें नियमित निस्तारण
जिला कलेक्टर ने बताया कि पीएचईडी में सर्वाधिक 219, जोधपुर डिस्कॉम में 192, राजस्व विभाग में 185 परिवाद पेंडिंग हैं। जिला कलेक्टर ने कहा कि सीधे पब्लिक से जुड़े कुछ विभागों में परिवादों की संख्या ज्यादा हो सकती है लेकिन संंबंधित विभाग परिवादों का नियमित निस्तारण करता रहे।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानिचामी ,सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडेय, आईएएस स्वाति शर्मा समेत सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights