Nature Nature

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

Nature

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तिसगांव इलाके की खावड़ा हिल पर 19 वर्षीय युवक अपने माता-पिता से नया आईफोन मांग रहा था। मांग को लेकर हुए विवाद के बाद वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकलकर पहाड़ी की चोटी पर जा बैठा और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। मां बेटे के सामने हाथ जोड़कर उसे समझाती रही, जबकि पिता भी लगातार उसे वापस आने के लिए मनाते रहे।

तीन घंटे तक चलता रहा बचाने का प्रयास

पुलिस और दमकलकर्मियों ने युवक को बचाने के लिए पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास चलता रहा। इसी दौरान पिता किसी तरह उसके पास पहुंच गए।

लेकिन दोपहर करीब 1 बजे युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी के नीचे स्थित पत्थर की खदान में जा गिरा। बेटे को बचाने के लिए पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनका भी पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े।

पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरते देख मां भी अपना संतुलन खो बैठी और पहाड़ी से नीचे गिर गईं।

देखते ही देखते खत्म हो गईं तीन जिंदगियां

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकलकर्मियों ने तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights