Nature Nature

ऋषि पंचमी पर झोरड़ा सहित नखत बन्ना मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Nature

समाचार गढ़, 29 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़/झोरड़ा। ऋषि पंचमी के अवसर पर गुरुवार को नागौर जिले के ग्राम झोरड़ा सहित श्रीडूंगरगढ़ अंचल के बाबा हरिराम महाराज और नखत बन्ना महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचकर धोक लगाते रहे।

झोरड़ा धाम में बाबा हरिराम महाराज का मेला

ब्राह्मण कुल अवतारी ब्रह्मचारी देव बाबा हरिराम महाराज की निज धाम झोरड़ा में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने लड्डू, पतासा, पेड़ा व नारियल का भोग अर्पित कर जहरीले जीव-जंतुओं से रक्षा की कामना की।
चार दिवसीय मेले के दौरान पुजारी परिवार ने विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। रात को आयोजित विशाल जागरण में प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने बाबा के भजनों व कथाओं की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया।

प्रशासन रहा अलर्ट

चार दिवसीय मेले और जागरण को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखकर श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा।

देराजसर में भी छलका आस्था का रंग

श्रीडूंगरगढ़ अंचल के देराजसर गांव में बाबा हरिराम महाराज का मेला धूमधाम से भरा। पुजारी गोपाराम परिवार ने पूजा-अर्चना के बाद ज्योत प्रज्ज्वलित कर मेले व जागरण का शुभारंभ किया। रात्रि जागरण में काकड़ा के जगदीश दास एंड पार्टी ने बाबा का यशगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
देराजसर सहित सूडसर, दुलचासर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर, तेजरासर और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।

सातलेरा और जोधासर में भी उमड़ी भीड़

जोधासर नखत बन्ना मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां भक्तों ने धोक लगाकर मंगल कामनाएं कीं। वहीं सातलेरा स्थित बाबा हरिराम महाराज मंदिर पर भी बड़ी संख्या में भक्त जुटे।
आज रात्रि को सातलेरा में विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए इस जागरण में जोधपुर से आए गायक कलाकार बाबा के भजन प्रस्तुत कर रहे हैं।

नागौर जिले में स्थित ग्राम झोरड़ा में ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देव बाबा श्री हरिराम जी महाराज के रात्रि विशाल जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ।
देराजसर में बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर ढोल नगाड़ों के साथ मेले का भव्य शुभारंभ ।
गांव देराजसर में बाबा हरिराम जी महाराज के दो दिवसीय मेले में उमड़े श्रद्धालु ।
श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में दूधिया रोशनी से जगमग बाबा हरिराम जी महाराज का मंदिर ।
  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights