Nature Nature

ऋषि पंचमी पर शुरू हुआ पूनरासर मेला, सुरक्षा व व्यवस्था के लिए ‘पुलिस मित्र’ का शुभारंभ

Nature

समाचार गढ़, 29 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़/पूनरासर। ऋषि पंचमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को पूनरासर में प्रसिद्ध हनुमान धाम का वार्षिक मेला प्रारंभ हो गया। यह मेला तीन दिनों तक चलेगा और 30 अगस्त तक श्रद्धालु बाबा पूनरासर हनुमान जी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट के पदाधिकारी भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार रात श्री पूनरासर हनुमान मंदिर परिसर में एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह संधू ने ‘पुलिस मित्र’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत 200 पुलिस मित्र मेले की अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे।

मेले में तैनात होने वाले पुलिस मित्रों की पहचान के लिए विशेष ड्रेस तैयार करवाई गई है, जिसे श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट, पूनरासर (कोलकाता) ने उपलब्ध करवाया है।

इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह संधू, सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, सेरूणा थानाधिकारी पवन शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी अशोक शर्मा का साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान ट्रस्टी जुगराज सिरोहिया, बजरंग पारीक, मोटूलाल हर्ष, रमेश व्यास और तुलसीदास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights