Nature Nature

एक बार फिर चोरों ने घर को बनाया निशाना, सोने-चाँदी के आभूषण व नकदी पार

Nature

समाचार-गढ़, 23 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनके द्वारा लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बिग्गा गांव के भंवरलाल पुत्र अमराराम जाट ने थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने दर्ज मामले में बताया है कि उनके नए बनाए गए मकान के कमरे में रखी संदुके और अटैचियां गायब मिली। जब छानबीन की तो दो संदुके गाय की छान में मिली तथा अटैचियां पड़ौस के बाड़ में पड़ी मिली। इनमें रखा कीमती सामान जिसमें तीन सोने के फुलड़े, सोने की बालियां व लूंग, तीन जोड़ी पाजेब, कड़िया व 12 हजार रूपए नगदी गायब थे। परिवादी ने गुरुवार को इस संबंध में पुलिस को सूचना दी और शुक्रवार को अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights