Nature Nature

कालूबास के पाराशर मंदिर से एक वर्षीय सनातन धर्म यात्रा का शुभारंभ

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कालूबास के पाराशर मंदिर से बहु लक्षीय सनातन धर्म यात्रा का शुभारंभ दण्डी स्वामी संत रामानंदजी ने रथयात्रा के आगे सालासर मंदिर से आई पवित्र धजा बांधकर किया।
समूचे वर्ष पर्यंत राजस्थान के 33 जिला मुख्यालयों पर सनातन धर्म के मूल्यों के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित इस वृहद यात्रा के संयोजक भाई संतोष सागर ने यात्रा के विशद उद्देश्यों से परिचित करवाते हुए कहा कि यह यात्रा राजस्थान के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करेगी। उनमें हमारे सनातनीय मूल्यों की ओर मोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस यात्रा में एक लाख युवाओं को निशुल्क भगवद् गीता ग्रंथ वितरित किया जाएगा। हर जिले में सप्त दिवसीय कार्यक्रम किया जाएगा।
यात्रा के प्रारंभ में दण्डी स्वामी रामानंदजी ने कहा कि ऐसा यात्रा दृढ़ संकल्प बिना संभव नहीं हो सकती है। इस यात्रा से पूरे राजस्थान में श्रीडूंगरगढ़ को गौरव प्राप्त होगा। हर धर्म प्रेमी को बढचढकर इसमें सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि मूल्यों के क्षरण वाले आधुनिक समय में यह यात्रा अधिक समीचीन होगी। समाज बदलाव के लिए ऐसे चुनौतीपूर्ण आयोजन बहुत आवश्यक हैं। लाॅयन महावीर माली ने कहा कि सभी जिलों में स्थित लाॅयन्स क्लब के कार्यकर्ता इस यात्रा में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
यात्रा प्रारंभ से पहले ॠषिकुल संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने वेद ध्वनि की तथा आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने यात्रा को रवाना किया।
यात्रा का प्रथम पड़ाव बीकानेर रहेगा। कल से वहां पारीक चौक स्थित रामानाथ भवन में सप्त दिवसीय आयोजन होंगे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights