Nature Nature

जान बचाने के लिए हाईवे पर दोड़ी सेवा समिति की एंबुलेंस बेजुबान की बचाई जान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जयपुर हाईवे पर सातलेरा गांव से एक किलोमीटर पहले श्री डूंगरगढ़ की तरफ अज्ञात वाहन चालक ने सड़क के किनारे पर चल रही एक गाय को टक्कर मार दी । वाहन की टक्कर से गाय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी । सड़क के बीच पड़ी घायल गाय को देखकर किसी ने आपनो गांव सेवा समिति को सूचना देकर घटना से अवगत करवाया । सूचना मिलते ही आपनो गांव सेवा समिति के एंबुलेंस मौके पर पहुंची । सेवा समिति के मदन सोनी डॉ श्याम सुंदर ने गाय का प्राथमिक उपचार शुरू किया । वहीं से गुजर रहे पिकअप चालक तोलाराम सारस्वत ने सातलेरा गांव के युवाओं को सड़क के बीच घायल अवस्था में गाय पड़ी होने की सूचना दी । रात का समय होने के कारण तथा किसी अन्य दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जीव प्रेमी नरेश कुमार तर्ड, विश्वजीत सिंह राठौड़, मुकेश कुमार आदि सूचना मिलते ही पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचे तथा आपनो गांव सेवा समिति की मदद करते हुए घायल गाय को सड़क से दूर किया । सेवा समिति के मदन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाय के अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं जिसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है साथ ही गाय को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है । फिलहाल आपनो गांव सेवा समिति के सदस्यों सहित सातलेरा गांव के युवक मौके पर ही खड़े है गाय को हॉस्पिटल पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं ।

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई गाय तथा मौके पर पहुंचे आपणो गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस । फोटो विश्वजीत सिंह राठौड़ सातलेरा
हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई गाय तथा मौके पर पहुंचे आपणो गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस । फोटो विश्वजीत सिंह राठौड़ सातलेरा
  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights