Nature Nature

विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन की तिथियां घोषित

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 17 जून। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए विभिन्न वर्गों में छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन करने के लिए तिथियां घोषित की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु शिक्षण संस्थानों द्वारा नवीन पंजीयन/पूर्व में पंजीकृत की मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अद्यतन करने हेतु पोर्टल 15 जून से पोर्टल प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी प्रकार उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यर्थियों के द्वारा पेपरलेस ऑनलाईन आवेदन पत्र पंजीकरण कर ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने हेतु पोर्टल प्रारम्भ करने की तिथि 1 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यर्थियों के द्वारा पेपरलेस ऑनलाईन आवेदन पत्र पंजीकरण कर ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने एवं शिक्षण संस्थानों द्वारा नवीन पंजीयन या पूर्व में पंजीकृत की मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अद्यतन करने हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्वघुमन्तु, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा वेबसाईट या एसएसओ पोर्टल पर स्कोलरशिप एसजेई ऐप पर आवेदन किया जा सकता है।

अपलोड करने होंगे दस्तावेज
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन पत्र ऑनलाईन करते समय आय का विवरण मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिकाएं आदि सभी दस्तावेज जनआधार, राज ई वोल्ट, डीजी लॉकर से अपलोड करने होंगे। वांछित दस्तावेज ऑनलाईन उपलब्ध नही होने पर मूल दस्तावेज को रंगीन स्केन कर पोर्टल पर यथा स्थान अपलोड करना होगा। जैसे-गत अंतिम परीक्षा की अंकतालिका, फीस की मूल रसीद, अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु चिन्हित श्रेणी अनुसार वांछित दस्तावेज आदि। आवेदन पत्र भरने से पूर्व संबधित विद्यार्थी का अपने जनाधार पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियां अद्यतन करवाना आवश्यक है। योजना से संबधित नियम विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है।

पंवार ने बताया कि महाविद्यालयों द्वारा संबधित विश्वविधालय से शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मान्यता या सम्बद्वता एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति प्राप्त पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अथवा अपडेशन निर्धारित अवधि में करवा लें, जिससे छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थान का नाम प्रदर्शित हो सकेगा।

  • Related Posts

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights