Nature Nature

वोटबैंक की राजनीति व पार्टीबाजी के चलते अतिक्रमण हटाये बिना श्मशान भूमि की चारदीवारी का हो रहा निर्माण- ग्रामीण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धोलिया गांव के ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि की पैमाईश करवाकर ही चारदीवारी निर्माण करने की मांग उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव धोलिया में खसरा संख्या 130 तादादी 7 9400 हैक्टेयर गैर मुमकिन शमसान की भूमि स्थित है। यह शमसान भूमि गांव की सार्वजनिक शमसान भूमि है जिस पर ग्राम पंचायत की मद से चारदिवारी निर्माण का कार्य स्वीकृत हो रखा है तथा वर्तमान में चारदिवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। शमसान भूमि पर आस पास के लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। वर्तमान स्थिति के अनुसार चारदिवारी निर्माण का कार्य पूर्ण कर दिया जाता है तो भविष्य में शमसान भूमि की अतिक्रमित भूमि को कब्जाधारियों से मुक्त नहीं करवाया जा सकेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने वोटबैंक की राजनीति व पार्टीबाजी के कारण भूमाफियाओं का कब्जा रिक्त करवाये बिना ही आनन फानन में निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने श्मशान भूमि की पैमाईश के लिए टीम गठित करने व जब तक पैमाईश पूर्ण नहीं हो तब तक निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान हेतराम गोदारा, रेवन्तराम नाई, राकेश, नेमचन्द, रामचन्द्र, राजूराम, रामेश्वर, महावीर गोदारा, मुन्नीराम सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में 20 जुलाई के CJP के संसद मार्च को गैरकानूनी बताया। पुलिस के मुताबिक, मार्च की…

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का अभियान शानदार अंदाज में आगे बढ़ रहा है। उन्नति हुड्डा ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights