Nature Nature

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में मचा कोहराम

Nature

समाचार गढ़ 7 मई । पुलवामा और पहलगाम के शहीदों का बदला लेने के लिए भारत ने वो कर दिखाया, जिसकी दुनिया सिर्फ कल्पना कर सकती थी। “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से चला यह गुप्त सैन्य अभियान पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक के रूप में सामने आया।

✈️ राफेल से दागी गई स्कैल्प मिसाइलें, जैश और लश्कर के ठिकानों पर सीधा वार
भारतीय वायुसेना के राफेल फाइटर जेट्स ने स्कैल्प मिसाइलों से बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, सियालकोट और मुरीदके में मौजूद आतंकी अड्डों को निशाना बनाया।
👉 90 आतंकी ढेर,
👉 मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए,
👉 लश्कर कमांडर हाफिज अब्दुल भी मारा गया।

🛑 जोधपुर एयरस्पेस बंद, 3 दिन तक नहीं चलेगी एक भी फ्लाइट
ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनज़र जोधपुर एयरपोर्ट को सामरिक कारणों से 10 मई तक बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर CISF के हथियारबंद जवान तैनात हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

⚠️ श्रीगंगानगर में हाई अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां, मॉक ड्रिल करवाई गई
पाक सीमा से सटे श्रीगंगानगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन युद्ध जैसी तैयारी में जुटा है।

💥 F-16 और JF-17 को भी मार गिराया
पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई नाकाम रही। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने
👉 F-16 को
👉 और JF-17 को
धूल चटाई। एक विमान कश्मीर पर हमला करने की कोशिश में था।

😱 पाकिस्तान में दहशत का माहौल, मस्जिदों से घोषणाएं
पाकिस्तान के बहावलपुर, सियालकोट और लाहौर जैसे शहरों में मस्जिदों से ऐलान किया गया कि लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
👉 पाक एयरस्पेस बंद,
👉 इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट,
👉 स्कूल, कॉलेज बंद,
👉 इंटरनेट सेवा बंद होने की आशंका।

🔥 तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई – भारत ने दिखाया दम
इस ऑपरेशन को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने मिलकर अंजाम दिया। सभी टारगेट्स की जानकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दी थी। अत्याधुनिक तकनीकों से हमले किए गए। भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में वह पीछे हटने वालों में नहीं है।भारत अब सिर्फ सहने वाला देश नहीं, जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर, हर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related Posts

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights