Nature Nature

एक्सपायरी सामान से सजी शादी की थाली, कई मेहमान पहुंचे अस्पताल, धरती धोरा री रिसॉर्ट्स में हुई लापरवाही, स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की लिखित शिकायत

Nature

समाचार गढ़ 7 मई 2025 शादी जैसे पावन और यादगार पल को रिसॉर्ट की लापरवाही ने जहरीला बना दिया। लाखों की बुकिंग, चमचमाते होटल और बड़ी-बड़ी बातें—लेकिन जब बात आई सेहत की, तो धरती धोरा री रिसॉर्ट्स में बरती गई गंभीर लापरवाही ने कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। हाल ही में यहां आयोजित एक विवाह समारोह में परोसे गए खाने से कई मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई। जांच में खुलासा हुआ कि भोज्य सामग्री एक्सपायरी थी। दो लोगों की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस आलीशान रिसॉर्ट में, जो आमतौर पर हाई प्रोफाइल शादियों का केंद्र माना जाता है, इस तरह की लापरवाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बीकानेर निवासी संदीप चांडक ने स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 5 मई को उन्होंने रिसॉर्ट में अपने विवाह का आयोजन किया था। शादी के बाद कई मेहमानों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगीं। जांच में पता चला कि खाने में इस्तेमाल की गई सामग्री एक्सपायरी थी।

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं सहेंगे

संदीप चांडक ने अपनी शिकायत में साफ लिखा है कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री का उपयोग केवल लापरवाही नहीं, बल्कि आमजन की सेहत से सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई और परिवार ऐसी परेशानी का शिकार न बने।

अब ज़रूरत है सख्त निगरानी की
स्वास्थ्य विभाग को होटल, रिसॉर्ट और कैटरिंग सेवाओं पर नियमित निगरानी रखनी चाहिए। ‘खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006’ के अनुसार, दूषित या एक्सपायरी सामग्री का उपयोग अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। समय-समय पर सख्त चेकिंग और कार्रवाई से ही ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है।

Related Posts

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights