Nature Nature

टीचर्स के रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी भर्ती के आदेश स्थगित

Nature

समाचार-गढ़। राजस्थान के सरकारी स्कूल्स में टीचर्स के रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी भर्ती के आदेश स्थगित कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में राज्यभर में 93 हजार पदों पर भर्ती फिलहाल खटाई में पड़ गई है।
अग्रवाल ने सोमवार को जारी आदेश में कहा- आगामी आदेश तक विद्या संबल योजना के तहत प्रदेश में कहीं भी नियुक्ति नहीं होगी। फिलहाल ये नियुक्ति स्थगित कर दी गई है। ऐसे में राज्यभर में 93 हजार पदों पर काम करने की इच्छा रखने वाले बेरोजगारों के चेहरे से रौनक गायब हो गई है। 93 हजार रिक्त पदों पर करीब पांच लाख बेरोजगारों ने आवेदन किया था। कुछ टीचर्स ने तो एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर दिया था तो किसी बेरोजगार ने चार से पांच स्कूलों में एक साथ आवेदन किया। इस अव्यवस्था के चलते शिक्षा विभाग ने आवेदन की लास्ट डेट्स बढ़ाई गई थी। अब अचानक से इस भर्ती पर ही रोक लग गई है।

दरअसल, 4 नवंबर से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया को 12 नवंबर तक पूरा कर दिया गया था। इसमें लेवल-1 और लेवल-2 के लिए रीट पास करना अनिवार्य रखा गया था। जबकि रिटायर्ड शिक्षकों के लिए रीट की बाध्यता नहीं थी। 19 नवंबर तक पोस्टिंग दी जानी थी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सिलेक्शन जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी की देखरेख में गठित कमेटी द्वारा किया जा रहा था।

तीस हजार तक मिलना था वेतन

इन टीचर्स को महीने के तीस हजार रुपए वेतन के रूप में मिलने वाले थे। प्रति पीरियड के हिसाब से टीचर को भुगतान किया जाना था। कम से कम तीन सौ रुपए और अधिकतम चार सौ रुपए प्रति पीरियड का भुगतान किया जाना था। ऐसे में लेक्चरर को चार सौ रुपए प्रति पीरियड और ग्रेड सेकंड के रिक्त पद पर साढ़े तीन सौ रुपए प्रति पीरियड और ग्रेड थर्ड पर तीन सौ रुपए प्रति पीरियड दिए जाने हैं।

  • Related Posts

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। शुक्रवार रात कीलम क्षेत्र स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights