Nature Nature

दर्दनाक सड़क हादसा: पांच की मौत, गांव रीड़ी में शोक की लहर

Nature

समाचार गढ़, 4 दिसंबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। देर रात सरदारशहर के पास मेगा हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने गांव रीड़ी को शोक में डुबो दिया। रात करीब 2:30 बजे टाटा सफारी और एक केंटर की जोरदार टक्कर में छह में से पांच लोगों की जान चली गई।

घटनास्थल पर चार की मौत, एक ने रास्ते में तोड़ा दम
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन उनमें से एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों में गांव के दो युवा और एक जवांई शामिल
मृतकों में दो 22 वर्षीय युवक रीड़ी के निवासी थे, जबकि एक मृतक रीड़ी के जवांई थे, जो राजासर के निवासी थे। हादसे में धनराज भार्गव और रामलाल को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया, जबकि एक घायल सीकर का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने शव निकाले, परिजनों को दी सूचना
हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

गांव में मातम का माहौल
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे रीड़ी गांव को गमगीन कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights