Nature Nature

कचरा नहीं सेहत का खजाना हैं मूली के पत्ते, हाजमा रहेगा दुरुस्त और बीपी भी होगा कंट्रोल

Nature

सर्दियों के मौसम में आने वाली सब्जियों में मूली की खास जगह है। इसकी सब्जी हो या सलाद लोग बड़े ही चाव से इसे खाते हैं लेकिन आपको बता दें कि मूली के पत्ते भी खाने में उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं और सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Radish Leaves Benefits) भी होते हैं। आइए जानें मूली के पत्ते खाना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है।

मूली के पत्ते खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं।
इनमें विटामिन-सी, के जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मूली के पत्ते खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव होता है।
सर्दियों का मौसम आते ही रसोई में मूली नजर आने लगती है। यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ मूली ही नहीं इसके पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकते हैं? जी हां, मूली के पत्ते (Radish Greens) बेहद पौष्टिक होते हैं। इसलिए इन्हें फेंकने के बजाय आप इसे अपने खान-पान का हिस्सा बनाएंगे, तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद (Health Benefits of Radish Leaves) रहेगा। आइए जानते हैं सर्दियों में मूली के पत्ते खाने के अनेक फायदों के बारे में।

मूली के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व
मूली के पत्ते विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन-के, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम और फोलेट जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

विटामिन-के- यह विटामिन खून का थक्का बनने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
विटामिन-सी- यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।
आयरन- आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग अंगों में पहुंचाता है।

कैल्शियम- कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

फोलेट– फोलेट गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भ्रूण के विकास में मदद करता है।

सर्दियों में मूली के पत्ते खाने के फायदे
पाचन में सुधार- मूली के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

इम्युनिटी बूस्ट- विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

वजन नियंत्रण- मूली के पत्तों में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता हैं और वजन तेजी से नहीं बढ़ता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल- मूली के पत्ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

एनीमिया से बचाव- आयरन से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते एनीमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं।

यूरिक एसिड कम होता है- मूली के पत्ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद- विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण मूली के पत्ते त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद- मूली के पत्ते दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights