Nature Nature

पाकिस्तान ने राजस्थान समेत देश के कई सैन्य ठिकानों पर किया ड्रोन-मिसाइल हमला, भारत का एयर डिफेंस सिस्टम रहा चौकस, बीकानेर, बाड़मेर, फलोदी टारगेट पर; बॉर्डर जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, एयरपोर्ट-फ्लाइट संचालन 10 मई तक स्थगित

Nature

समाचार गढ़ 8 मई 2025 पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हमला करने की कोशिश की गई है। बीती रात 7-8 मई को राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरबेस, बाड़मेर के उत्तरलाई और फलोदी जैसे संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि भारत का अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम इस हमले को नाकाम करने में सफल रहा।

भारतीय एजेंसी पीआईबी ने पुष्टि की है कि इन हमलों के मलबे को कई जगहों से बरामद किया गया है, जो पाकिस्तान की ओर से हमले की पुष्टि करता है। भारत ने पहले से ही सरहदी इलाकों में सु-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर रखा है, जिसने हमलों को जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बॉर्डर जिले हाई अलर्ट पर, स्कूलों में छुट्टियां, उड़ानों पर रोक
पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के छह जिलों—बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और श्रीगंगानगर—में सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र और मदरसे आगामी आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। जोधपुर में कॉलेजों और परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

बीकानेर, जोधपुर और किशनगढ़ एयरपोर्ट से 10 मई तक सभी फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है। जयपुर एयरपोर्ट से भी गुरुवार को 4 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इंडिगो एयरलाइंस ने बीकानेर से अपनी सभी उड़ानें 10 मई तक रद्द कर दी हैं।

रात 12 से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट, सेना अलर्ट पर
गृह मंत्रालय ने सीमा से सटे सभी इलाकों में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वेस्टर्न सेक्टर के पांच से अधिक एयरबेस से दिन-रात लड़ाकू विमानों की उड़ानें जारी हैं। सीमांत गांवों में पाक सेना की हलचल भी बढ़ गई है।

बम की धमकी से जयपुर में हड़कंप
गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद स्टेडियम खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड सहित सभी एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। उल्लेखनीय है कि 16 मई को यहां आईपीएल मैच होना है।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights