Nature Nature

कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

Nature

समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026।

Kolkata Airport: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। विमान के टॉयलेट में लगे शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। सूचना मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। इसी दौरान शौचालय के शीशे पर लिखे संदेश का पता चला। सुरक्षा को देखते हुए विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

विमान के अंदर चप्पे-चप्पे की तलाशी

सुरक्षा एजेंसियों ने विमान के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सघन जांच की। यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान के हर हिस्से की तलाशी ली जा रही है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। विमान में सवार यात्रियों की सूची और एयरपोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। विमान के अंदर लगे कैमरों की उपलब्ध फुटेज की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी वास्तविक थी या किसी ने शरारत के तौर पर यह संदेश लिखा था।

  • Related Posts

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। Kedarnath Dham: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सुबह 8:30 बजे…

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights