Nature Nature

जन्म-जन्मांतर के पाप धोने आया पर्युषण महापर्व : साध्वी संघ प्रभा

Nature

समाचारगढ़ 1 सितम्बर 2024 युगप्रधान आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या, साध्वी संघ प्रभा जी ठाना 3 के सानिध्य में तेरापंथ भवन, मोमासर में पर्युषण महापर्व का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी विधि प्रभा जी ने “नव्या बहरे लेकर प्रयुषण आया” भजन की मधुर स्वर लहरी से किया।

साध्वी संघ प्रभा जी ने पर्युषण महापर्व का महत्व समझाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वों की संस्कृति है, जो लौकिकता में आलोकित का संदेश देती है। जैन समाज द्वारा सदियों से उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह महापर्व धर्म और आध्यात्मिकता की महागंगा है, जिसमें जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं।

उन्होंने खाद्य संयम दिवस पर अपने मार्मिक संबोधन में कहा कि आहार का संयम न केवल स्वास्थ्य का मुख्य आधार है, बल्कि साधना को सिद्धि तक पहुंचाने का प्रमुख साधन भी है। इसी संदर्भ में साध्वी प्रांशु प्रभा जी ने भोजन के समय, स्थान और मात्रा पर विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में पर्युषण के दौरान लोगस्स ध्यान और पचरंगी का आयोजन भी किया गया। साध्वी संघ प्रभा जी के सानिध्य में अखंड नमस्कार महामंत्र का जप भी जारी है। कार्यक्रम में आडसर के श्रावक समाज सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights