Nature Nature

मरीज हुआ पीड़ित… उपजिला अस्पताल में नहीं थम रही जेब कटने की वारदातें

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ CHC अब उप जिला में क्रमोनत हो गई है परंतु इसके साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां उप जिला स्तर की चिकित्सा सुविधा अस्पताल में नदारत है वहीं मरीजों की पीड़ा जेबकतरों के कारण दिनों दिन बढ़ती जा रही है। परंतु हैरानी की बात है कि उच्च अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को मरीजों की यह पीड़ा ना दिखाई दे रही है और ना ही उनकी करुण पुकार उनके कानों तक पहुंच रही है। आज गुरुवार को क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा के एक वृद्ध सोहन राम नायक अस्पताल में अपने लिए दवाई लेने के लिए आए थे परंतु बीमारी की राहत की बजाय उन्हें जेब कटने की पीड़ा ही अस्पताल में मिली। जब वह दवाई लेने के लिए काउंटर पर पहुंचे तो वहां पर दो नाबालिग दिखने वाले युवकों ने बड़ी चालाकी के साथ उनके पास खड़े होकर बड़ी सफाई से उनकी जेब से 19500 रुपए निकाल लिए और रुमाल में लपेटकर रफू चक्कर हो गए। जब पीड़ित ने अपनी जेब में हाथ डाला तो उसके होश उड़ गए उनकी सांस भारी हो गई। आसपास के लोगों ने उनको बिठाया और पानी पिलाया, तब मरीज ने बताया कि वह अस्पताल में दवा दवाई लेने के लिए आया था और उनकी जेब में 19500 रुपए थे परंतु चोरों ने उनकी मेहनत की कमाई को चंद सेकंड में हवा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर जिस तरीके से इन युवकों ने यह कारस्तानी दिखाई इससे पता चलता है कि ये चोर किसी बड़ी गैंग का हिस्सा है। बड़ी हैरतअंगेज बात है कि उनकी उम्र तो 20 साल के भीतर लग रही है परंतु बड़े ही प्रशिक्षित तरीके से उन्होंने जेब काटने की घटना को अंजाम दिया। आपको बता दें कि समाचार गढ़ ने कुछ दिन पहले भी जेब काटने की घटनाओं को लेकर अपनी खबरों में आमजन को सजक रहने की अपील की थी क्योंकि प्रशासन मौन है और अपराधी बेखौफ होकर अस्पताल में चोरी की घटना को अंजाम देकर मरीजों को पीड़ा दे रहे हैं।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights