Nature Nature

भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, जानें मौसम को लेकर खास खबर

Nature

समाचार गढ़। प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पिछले दिनों सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम का असर खत्म होने के साथ ही एक बार फिर से प्रदेश में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. आने वाले दिनों में इस गर्मी का असर और प्रचंड होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है. मौसम विभाग ने जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है.
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि “पिछले कुछ दिनों की बात की जाए तो तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा दिन का तापमान बाड़मेर में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. इसका मतलब है कि इस समर सीजन का तीसरा हीटवेव का दौर आज से शुरू हो चुका है. अगले 1 सप्ताह तक प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का दौर इसी तरीके से जारी रहेगा. साथ ही दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

इसके साथ ही अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में भीषण लू के थपेड़े भी लोगों को जमकर सताते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में नहीं सब आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सितम और सताता हुआ नजर आएगा. इस दौरान दिन का तापमान करीब 44 से 45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है. इसके साथ ही बात करें 29 और 30 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय होने की पूरी संभावना बन रही है. इस सिस्टम के असर के चलते दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में दोपहर के बाद तेज धूल भरी हमारी चलने की चेतावनी है. हालांकि सिस्टम के असर के चलते ज्यादा तेज बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज होने की संभावना है.

  • Related Posts

    राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026 जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने…

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर। जिले में बिना मान्यता संचालित हो रहे निजी स्कूलों और डमी स्टूडेंट्स के नाम पर चल रही अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

    राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    अवैध निजी स्कूलों पर सख्ती, डमी एडमिशन पर भी गिरेगी गाज

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: एक पायलट बचाए जाने का दावा, दूसरे की तलाश जारी

    अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

    अब खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी: जनगणना 2027 शुरू

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights