Nature Nature

पेट्रोल पंपों पर ताला! सरकार डिमांड मानें तो कितना सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

Nature

राजस्थान में चुनावों से पहले सरकार जहां हर वर्ग को सौगातें दे रही है वहीं प्रदेश में गहलोत सरकार को पेट्रोल पंप संचालकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है जहां राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने 2 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. इसके बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से प्रदेश 50 में से 47 जिलों में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल मिलना बंद हो गया.

हालांकि, अलवर, कोटा और जोधपुर शहर के करीब 500 पंप मालिकों ने अपने कारणों से खुद को हड़ताल से किनारा कर लिया. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कंपनी संचालित 60 पंप अभी संचालित हैं. प्रदेशभर में सभी पेट्रोल पंप बंद हैं जिसके बाद वाहनों से आवाजाही करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

बता दें कि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार और बुधवार को 2 दिनों का बंद रखा जिसके बाद मांग नहीं सुने जाने पर गुरुवार शाम को सुबह 6 बजे से अनिश्चितकाल हड़ताल की घोषणा की. मालूम हो कि पेट्रोलियम डीलर्स राज्य में वैट कम करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

पहले समझिए क्यों हड़ताल पर हैं पेट्रोलियम डीलर्स

दरअसल पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि राज्य में सरकार की ओर से वैट अधिक लगने के चलते उन्हें भारी नुकसान हो रहा है. वहीं राजस्थान से पड़ोसी राज्यों में टैक्स कम होने के कारण वहां तेल सस्ता मिल रहा है.

संचालकों का यह भी कहना है कि पड़ोस में सस्ता तेल मिलने के कारण लोग राजस्थान को छोड़कर पड़ोसी राज्य से तेल भरवाते हैं. राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि राज्य सरकार वैट दरों में कमी करे और रेट को पंजाब के बराबर किया जाए.

इधर एसोसिएशन ने अब जनता से भी सहयोग की अपील की है. पेट्रोल संचालकों ने कहा है कि यह आम लोगों के हकों की लड़ाई है और यदि राज्य में वैट कम होता है तो इसका लाभ सीधा जनता को ही मिलेगा.

कितना सस्ता हो सकता है तेल?

गौरतलब है कि राजस्थान की तुलना में पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है जैसे हम राजस्थान के जैलसमेर और पंजाब के जालंधर की रेटों की तुलना करें तो पाएंगे कि दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत में 13.62 रुपए प्रति लीटर का अंतर आ रहा है, वहीं डीजल के दाम में 8.24 रुपए का अंतर है.

राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में जहां 14 सितंबर को पेट्रोल 111.50 रुपए प्रति लीटर बिका वहीं डीजल की कीमत 96.46 रुपए प्रति लीटर थी. इधर पंजाब के जालंधर में उसी दिन 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 97.88 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 88.22 रुपए थी. ऐसे में अगर सरकार मांगें मान लेती हैं तो राजस्थान में पेट्रोल और डीजल करीब 9-10 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सस्ता हो सकता है.

Related Posts

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights