Nature Nature

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

Nature

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30 सेकंड में 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। पूरी वारदात बैंक के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

यह घटना उदयमंदिर थाना क्षेत्र स्थित दी जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सोजती गेट शाखा में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत उदयमंदिर थाने में दर्ज करवाई है।

लाइन में खड़े-खड़े हुई वारदात
रिपोर्ट के अनुसार, डांगियावास थाना क्षेत्र के बिरामी गांव निवासी 30 वर्षीय दिनेश विश्नोई अपने पिता के साथ बैंक में पैसे जमा कराने आया था। सुबह करीब 10:45 बजे वह बैंक में लंबी लाइन के कारण खड़ा हो गया। उसके पैंट की आगे की जेब में 50 हजार रुपए रखे हुए थे।

पीछे खड़े युवक ने बनाया निशाना
दिनेश के अनुसार, लाइन में उसके पीछे एक अज्ञात युवक आकर खड़ा हो गया, जिसके लंबे बाल और हल्की दाढ़ी थी। वह करीब 10–15 मिनट तक उसके पीछे ही खड़ा रहा। इसी दौरान सुबह 10:56 बजे आरोपी ने बड़ी सफाई से उसकी जेब से रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

CCTV में साफ दिखा आरोपी
घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से जेब से पैसे निकालते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

  • Related Posts

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।…

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    🚧 जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास (RUB) लॉन्चिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights