Nature Nature

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद-सोनीपत रूट पर शुरू हुआ संचालन

Nature

समाचार गढ़। भारत ने रेल परिवहन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ट्रेन संचालित करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में इस तकनीक का उपयोग किया जा चुका है।

10 कोच वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर संचालित होगी। यह ट्रेन 14 स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा इसकी अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पूरा सफर लगभग दो घंटे में पूरा होगा। आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का किराया 5 रुपये से 25 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है।

हाइड्रोजन फ्यूल से संचालित यह ट्रेन पारंपरिक डीजल इंजनों की तुलना में अधिक पर्यावरण-अनुकूल मानी जा रही है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय रेलवे इसे हरित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहा है।

अपने हरियाणा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दो मेडिकल कॉलेज सहित कुल नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं से प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights