Nature Nature

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की ओर से आयोजित हिन्दी दिवस पर कविता प्रतियोगिता, विजेताओं का किया सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 15 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् इकाई श्रीडूंगरगढ़ की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर में सोमवार सुबह हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 23 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

परिणाम में कक्षा 7 की छात्रा हीरा ने प्रथम स्थान, कक्षा 12 की ज्योति ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 6 की पूजा व कक्षा 5 की निकिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मी कांत वर्मा ने हिन्दी भाषा की खूबसूरती और उसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन हिन्दी बोलने तथा लुप्त हो रही पत्र विधा को जीवित रखने के लिए पत्र लेखन हेतु प्रेरित किया। इतिहास व्याख्याता मन्नी ने हिन्दी पर गीत प्रस्तुत किया, वहीं अंग्रेजी वरिष्ठ अध्यापक जीवणराम ने हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ अध्यापक युधिष्ठिर, संदीप व अनिता ने किया। कार्यक्रम के अंत में इकाई अध्यक्ष एवं हिन्दी प्राध्यापक भगवती पारीक ‘मनु’ ने साहित्य परिषद् के गठन, कार्य एवं उद्देश्यों की जानकारी दी और विद्यार्थियों से सह-शैक्षिक गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान किया।

विजेताओं को नगद राशि, डायरी-पेन तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राओं कंचन व कौशल्या ने किया।

Related Posts

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

खेल और खिलाड़ी

खेल और खिलाड़ी

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights