Nature Nature

ईडी की धमक के बाद सियासी माहौल उफान पर, ये कहा डोटासरा ने…

Nature

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले एक बार ईडी की धमक होने के बाद सियासी माहौल उफान पर आ गया है जहां कांग्रेस ने बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला के जयपुर, सीकर और महवा ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की और डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ हुई।

वहीं दिनभर से चल रहे ईडी के एक्शन के बाद पहली बार गोविंद सिंह डोटासरा मीडिया के सामने आए जहां उन्होंने कहा कि किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। और उन्हें काम करने दिया जाए।

ईडी के अधिकारी मेरे से और घर के सभी लोगों से पूछताछ करने चले जाएंगे और किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। डोटासरा ने कहा कि ईडी की टीम के जाने के बाद वह समर्थकों से बात करेंगे। बता दें कि ED के अधिकारी डोटासरा के जयपुर सिविल लाइंस सरकारी आवास से चले गए हैं। वहीं अभी उनके सीकर स्थित निजी निवास पर जांच जारी है।

किसान के बेटे को किया गया टारगेट

वहीं डोटासरा के घर ईडी की रेड पर गहलोत ने कहा कि कल हमनें महिलाओं के लिए 2 अहम गारंटी की घोषणाएं की लेकिन बीजेपी वाले चाहते नहीं है कि हम दलितों और पिछड़ों, महिलाओं को राहत दें। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ के घर छापा पड़ना बड़ी बात है।

गहलोत ने कहा कि बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा के पास यही काम है उनको बीजेपी ने यही काम दिया है कि यहां से जाकर ईडी में शिकायतें करो और वो हर कहीं की शिकायत लेकर जाते हैं और वहां ईडी की टीम आ जाती है।

डोटासरा किसान के बेटें हैं और लगातार किसानों और मजदूरों की आवाज वह उठाते आए हैं और विपक्ष में रहते हुए भी डोटासरा ने आवाज उठाई और आज इसीलिए उन्हें टारगेट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हम ईडी से घबराने वाले नहीं है, हमारे यहां पाकिस्तान से टिड्डी आते हैं जो फसलों को चट कर जाते हैं ऐसे ही ईडी बीजेपी की हालत खराब कर उनकी फसलों को चट कर जाएगी।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights