Nature Nature

गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का मेला परवान पर, बिग्गा-रीड़ी मे उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, जयकारों से गूंजा धड़ देवली धाम

Nature

गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का मेला परवान पर, बिग्गा-रीड़ी मे उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, जयकारों से गूंजा धड़ देवली धाम

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ (धड़ देवली धाम से गौरीशंकर सारस्वत व शीश देवली धाम रीड़ी से मुखराम तावनिया की रिपोर्ट) बिग्गा सातलेरा से दो किमी दूर उतर दिशा रोही स्थित गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्य पीठ धड़ देवली धाम तथा शीश देवली धाम रीड़ी मे दो दिवसीय मेला पहले ही दिन पूरा परवान पर नजर आ रहा है। बिग्गाजी के धड़ देवली धाम एवं शीश देवली धाम रीड़ी मे श्रद्धालुओ का रेला ही रेला नजर आ रहा है। बिग्गा सातलेरा से बिग्गाजी मंदिर तक का दो किलोमीटर का रास्ता पूरा श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है। बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम में मंदिर पुजारी मालाराम तावनिया ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़, बाड़मेर , जैसलमेर, हनुमानगढ़, नागौर, सहित राजस्थान के कोने कोने से श्रद्धालु पैदल,वाहनों से पहुंच रहे हैं।सैंकड़ों की संख्या में पैदल यात्री संघों का लगातार पहुंचना जारी है।मेले के पावन अवसर पर मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है।मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीर बिग्गाजी सेवादल के सदस्य तथा पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए श्री बिग्गाजी सेवा संस्थान की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया है।
मेले में प्रसाद,मनिहारी,चाय नाश्ता , खिलौने की सैंकड़ों की संख्या में अस्थाई दुकानों पर भीड़ उमड़ी नजर आ रही है।
इसी प्रकार बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी मे श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा है। रीड़ी मे पुजारी दुलाराम तावनिया ने बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की ।दोनो ही जगह रात्रि को श्री वीर बिग्गाजी महाराज का विशाल जागरण होगा। बिग्गाजी बाड़ी के धड़ देवली धाम पर गणेश वंदना के साथ जागरण शुरू हो गया है।अपनी सुरीली आवाज से भजनों की झड़ी लगाने वाली भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों कथा की प्रस्तुतियां दी जाएगी।रीड़ी मे सुनीता स्वामी झोरड़ा ,राजू नागौरी द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी।

बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी मे उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ।
शीश देवली धाम रीड़ी मे रंग बिरंगी रोशनी से जगमग मंदिर ।हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त ।
जगह जगह पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाए गए। सातलेरा बस स्टैंड पर लगे सेवा शिविर में आराम करते पैदल यात्री।
जगह जगह पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाए गए। सातलेरा बस स्टैंड पर लगे सेवा शिविर में आराम करते पैदल यात्री।
बिग्गा रोही स्थित धड़ देवली धाम में लगा भक्तो का तांता।
  • Related Posts

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि लतीफ…

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार तड़के एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights