श्रीडूंगरगढ़ में 28 दिसंबर को दो घंटे बिजली रहेगी बंद, 33 केवी फीडरों पर पड़ेगा असर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
बिजली विभाग के 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव कार्य के चलते श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 28 दिसंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जोधपुर डिस्कॉम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 132 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस किए जाने के कारण इससे जुड़े 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, बाना एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की
समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…









