Nature Nature

”पायोजी मैंने राम रतन धन पायो..” भजन गाकर उपस्थित जनों को कानून मंत्री ने किया मंत्रमुग्ध

Nature

श्री कृष्ण कथा में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भजन सुनाकर किया मंत्रमुग्ध

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण कथा आयोजन में सुनाया भजन

”पायोजी मैंने राम रतन धन पायो..” भजन गाकर उपस्थित जनों को किया मंत्रमुग्ध

समाचार गढ़, बीकानेर, 27 दिसंबर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को पूगल रोड़ स्थित माखन भोग उत्सव कुंज में चल रही श्री कृष्ण कथा में पहुंचे। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित इस कथा में केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने ”राम रतन धन पायो..” भजन गाकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कथा वाचक साध्वी सुश्री जयंती भारती ने मीरा प्रसंग सुनाया। साथ ही बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा ”संतुलन- तू है शक्ति” प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।”संतुलन- तू है शक्ति” प्रोजेक्ट महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव और हिंसा के उन्मूलन के लिए काम करता है।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने बताया कि संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की देखरेख में कथा का आयोजन 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है।

इस अवसर पर कथा में केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के अलावा श्याम पंचारिया, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी पी पचिसिया,  चंपालाल शर्मा, ओमप्रकाश सारस्वत, मनोज शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, महावीर शर्मा, एडवोकेट गणेश समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    समाचार-गढ़ 14 नवंबर 2026। विदेश में रहकर भी अपनी जन्मभूमि और समाज से जुड़ाव बनाए रखने वाले बीकानेर के प्रवासी हरदेश मरवाहा ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की…

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पंचायती राज विभाग के तहत नई सीधी भर्ती का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights