समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन स्कूल में एनसीसी ए सर्टिफिकेट एग्जाम की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित हुई। एनसीसी ऑफिसर नितिन सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 7th राज बैटालियन एनसीसी बीकानेर द्वारा आयोजित कराई गई। प्रैक्टिकल एग्जाम में ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार राजेश वाई द्वारा ये परीक्षा ली गई। जिसमें वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट, ड्रिल, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन आदि के बारे में पूछा गया व उनके बारे में जानकारी दी गई। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी व संस्था प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि हमारे यहां एनसीसी में कैडेट्स देश सेवा के लिए तैयार हो रहे हैं।













