Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के प्रदीप पुगलिया को मिला अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का विशिष्ट सम्मान

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के प्रदीप पुगलिया को मिला अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का विशिष्ट सम्मान

समाचार गढ़, 11 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। आचार्य महाश्रमण की सन्निधि में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय समारोह में श्रीडूंगरगढ़ के कर्मठ युवा और वर्तमान में सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया को जैन संस्कार विधि में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने कहा कि प्रदीप पुगलिया ने संगठन के आदर्शों को गरिमा और उत्साह के साथ आगे बढ़ाते हुए सेवा, अनुशासन और युवा सशक्तिकरण के मिशन को मजबूत किया है। उनकी निष्ठा और परिश्रम संगठन के लिए प्रेरणा हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री अमित नाहटा ने कहा कि यह सम्मान केवल आभार का प्रतीक नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की निरंतर प्रेरणा देने वाला एक प्रकाश स्तंभ है।

सत्र 2023–25 के दौरान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने प्रदीप पुगलिया को जैन संस्कार विधि का राजस्थान राज्य सहयोगी के रूप में नियुक्त किया था। इसके साथ ही उन्हें संस्कारक प्रशिक्षण एवं निर्माण कार्यशाला का संयोजक भी बनाया गया। उन्होंने संस्कारक प्रोफाइल डेटा अपडेट का कार्य सबसे पहले पूरा कर परिषद की तकनीकी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया।

पुगलिया ने श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में जाकर जैन संस्कार विधि के कई कार्यक्रमों का सफल संचालन किया, जिसके लिए उन्हें पहले भी ‘स्टार परफॉर्मर संस्कारक’ के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रदीप पुगलिया ने कहा कि “यह सब आचार्य महाश्रमण की कृपा और संगठन के सहयोग से संभव हुआ। मैं आगे भी पूरी कर्मठता और सजगता के साथ अपने दायित्व निभाने का प्रयास करूंगा।”

उनके इस सम्मान पर श्रीडूंगरगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से, फोन पर और संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights