Nature Nature

प्रदीप पुगलिया बने तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ की वार्षिक साधारण सभा रविवार को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन में आयोजित की गई । मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कि प्रथम चरण में सामूहिक नमस्कार महामंत्र से वार्षिक सभा की शुरुआत की गई मंगलाचरण प्रदीप पुगलिया द्वारा किया गया। विजय गीत का संगान सुमित बरडिया द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन चुनाव अधिकारी भंवरलाल दुगड़ द्वारा किया गया।
उपाध्यक्ष प्रथम दीपक सेठिया ने सभी का स्वागत करते हुए वार्षिक साधारण सभा आरंभ की। मंत्री प्रदीप पुगलिया ने सभी का स्वागत करते हुए मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सत्र 2021-22 के कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया व सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

जिसके बाद वर्ष 2022-23 के अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप पुगलिया का नाम भंवर लाल दूगड़ चुनाव अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा जी के दर्शन कर मंगलपाठ सुना।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights