Nature Nature

चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

Nature

समाचार गढ़ 7 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या वॉट्सएप के जरिए भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके।

इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। परंपरा के अनुसार इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

फिलहाल सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई प्रमुख स्थानों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे, ताकि जिन श्रद्धालुओं के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है वे भी आसानी से पंजीकरण करा सकें।

  • Related Posts

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल समाचार गढ़, बीकानेर, 3 जून। एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले…

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टों रेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला। समाचार गढ़, 3 जून 2026। दिल्ली के मालवीय नगर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights