Nature Nature

अमित शाह के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर-SP ने ली समीक्षा बैठक

Nature

समाचार गढ़ 22 मई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गृह मंत्री का दो दिवसीय दौरा 25 और 26 मई को प्रस्तावित है। दौरे की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लान, हेलीपेड, आवास, भोजन, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को गृह मंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि गृह मंत्री का दौरा जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।

प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू को गृह मंत्री की यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।

बैठक में बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पलनाचामी, आईएएस देवाराम सैनी, आरएएस शैलेन्द्र देवड़ा, रमेश देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिनों में…

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA की धारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights