Nature Nature

माताजी मंदिर में नवरात्र महोत्सव की तैयारी, विभिन्न समितियों का गठन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 30 सितंबर। आडसर बास स्थित माताजी मंदिर में नवरात्र महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गजानन मूंधड़ा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
मंदिर परिसर की मरम्मत का कार्य अशोक व्यास और सीताराम डागा को सौंपा गया, जबकि सजावट का जिम्मा सूर्य प्रकाश तापड़िया, श्याम सुंदर जोशी और जगदीश राठी को दिया गया। नौ दिन के अखंड कीर्तन का प्रबंध अशोक दर्जी और श्याम सुंदर व्यास करेंगे।
महोत्सव के दौरान पुलिस और नगर पालिका की व्यवस्था रामचंद्र राठी और तुलसीराम चौरडिया के जिम्मे होगी, वहीं प्रसाद क्रय का जिम्मा सुशील डागा और जगदीश राठी को सौंपा गया है। पुष्प श्रृंगार की जिम्मेदारी श्याम सुंदर जोशी को दी गई है। दो दिन की जोत परिक्रमा के समय ढोल व्यवस्था का कार्य मांगीलाल राठी करेंगे।
रात्रि व्यवस्था और प्रसाद वितरण सूर्य प्रकाश तापड़िया, श्री भगवान व्यास और विनोद व्यास करेंगे, जबकि श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का भार मनोज व्यास, रामअवतार मूंधड़ा, मोहित व्यास और पवन व्यास पर होगा। चप्पल व्यवस्था का दायित्व अशोक व्यास और सुशील डागा को सौंपा गया है।
मंत्री हरिप्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि मंदिर में नया जनरेटर खरीदने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights