Nature Nature

समर्थन मूल्य पर खरीद बनी किसानों की मुसीबत, गिरदावरी की गड़बड़ियों से बढ़ी परेशानी

Nature

समाचार गढ़, 24 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों के लिए राहत नहीं, बल्कि सिरदर्द बन गई है। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के छह केंद्रों, उपकेंद्र श्रीडूंगरगढ़ मंडी, श्रीडूंगरगढ़ ए, श्रीडूंगरगढ़ सी, जीएसएस जोधासर, जीएसएस लिखमादेसर व जीएसएस सांवतसर, पर आज सुबह ही ऑनलाइन टोकन फुल हो गए। इससे बड़ी संख्या में किसान टोकन से वंचित रह गए और परेशान हैं। किसानों का कहना है कि मूंग व मूंगफली की पैदावार इस बार अच्छी है, लेकिन टोकन ऊंट के मुंह में जीरे के समान जारी किए गए हैं। पहले साइट नहीं चलने से दो दिन बेकार गए, फिर दीपावली अवकाश रहा, और अब टोकन फुल दिखा रहे हैं। किसानों ने पंजीयन में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाते हुए टोकनधारी किसानों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। सहकारिता अधिकारी भिखासिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के लिए कितने टोकन जारी हुए, इसकी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, जानकारी मिलने पर संख्या सार्वजनिक की जाएगी। किसानों ने गिरदावरी सुधार की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को फोटो प्रमाण भी भेजे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। गांव माणकरासर के किसान मानाराम जाट और रीडी के हनुमान जाट ने फसलों की गलत गिरदावरी पर विरोध जताया है। दोनों ने खेतों में मूंगफली बोई थी, लेकिन रिकॉर्ड में मोठ और ग्वार दर्ज किया गया। किसानों ने पटवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

  • Related Posts

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights