Nature Nature

कृषि उपज मंडी श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में व्यापारी-किसान रहे मौजूद

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के किसानों को अब कृषि से संबंधित कार्य को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी और क्षेत्र के किसानों को विभिन्न योजनाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। यह बात श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने शनिवार को कृषि उपज मंडी श्रीडूंगरगढ़ प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यापारियों एवं किसानों से कही। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में किसानों को मजबूत करने की दिशा में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय का सृजन करवाया गया है। जिससे किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करवाया जा सकेगा। इस अवसर पर विधायक महिया ने किसानों की मांगों से सरकार को निरन्तर अवगत करवाने की बात कही। इससे पूर्व मंडी प्रांगण में व्यापारियों एवं किसानों ने श्रीडूंगरगढ़ में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय खुलवाने की घोषणा करवाने पर विधायक महिया का साफा में फूलमालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान मंडी उपाध्यक्ष लालनाथ सिद्ध, पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, कॉ. मामराज गोदारा, कॉ. रामचन्द्र गिला, सुखराम बाना, हेतराम जाखड़, ओमप्रकाश बाना, गणेश जाखड़, किशन खिलेरी, भंवर व्यास, ताराचंद्र जाखड़, भगवान महिया, कुंदन कड़वासरा, हनुमान बाना, रामकरण महिया, दुर्गाराम महिया, सांवर महिया, पवननाथ सीताराम लुखा, रामपाल सारस्वत, नोरतन प्रजापत, अंकित शर्मा, सीताराम पारीक, मुनीराम बाना, विशाल डाकलिया, ओंकारनाथ, रामकरण जाखड़, ओमप्रकाश बाना, चूनाराम भागीरथ गोदारा, किशनसिंह कच्छावा, विजय सेवग, नारायण सोमाणी, रामकुमार बोहरा सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी का किसान मौजूद रहे

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights