Nature Nature

गांव सातलेरा के प्रगतिशील किसान नंदलाल शर्मा का कृषि विभाग द्वारा हुआ सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 26 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर में प्रसार शिक्षा निदेशालय एवं कृषि विभाग (आत्मा) के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू हुआ जिसमें पहले दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें आत्मा द्वारा किसानों को पशुपालन बागवानी फसल उत्पादन और विभिन्न कृषि नवाचार गतिविधियों में उत्तम कार्य के लिए जिले के प्रगतिशील किसानों को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के जैसलसर पंचायत के सातलेरा गांव के प्रगतिशील किसान नंदलाल शर्मा सुपुत्र स्वर्गीय मुरलीधर शर्मा तथा धीरदेसर चोटियान के किसान गणेशाराम चोटिया को भी कृषि नवाचारों के लिए विभाग के द्वारा सम्मानित किया गया।

बून्द बून्द जल के संचय से प्रगतिशील होंगे किसान-नंदलाल शर्मा

गांव सातलेरा के किसान नंदलाल शर्मा को विभाग द्वारा सम्मानित करने पर जैसलसर ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्यारी देवी जाखड़ ने शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में भूजल स्तर दिनोदिन गिर रहा है जो की चिंता का विषय है और इस स्थिति में गांव के प्रगतिशील किसान नंदलाल शर्मा ने बिना किसी सरकारी सहायता के वृहद स्तर की डिग्गी का निर्माण करके सभी किसानों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि कैसे पानी को संग्रहित करके अच्छी फसल लेकर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं । नंदलाल शर्मा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों को भी नहरी क्षेत्र की तरह कच्ची डिग्गी निर्माण में यदि सरकारी अनुदान मिलना प्रारंभ हो जाए तो अवश्य ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों का भला होगा और भूजल को अच्छे से संग्रहित करके किसान अपनी पैदावार को बढ़ा सकेंगे और हमारा क्षेत्र समृद्ध और खुशहाल होगा।इस अवसर पर खुमाराम, भिखराज, मालाराम पुजारी,मोतीलाल,बजरंगलाल, हीरालाल, मालाराम, श्रीभगवान, मुखराम, गौरीशंकर, राजेश कुमार, भीमसेन , खिराजराम, मानाराम, भोमाराम, भागूराम सहित सभी ग्रामीणों ने श्री शर्मा को शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights