समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोमासर में 3.65 करोड की लागत से बनने वाला सीएससी पिछले 7 महीनों से खटाई में पड़ा हुआ है। और ग्रामीण इसकी शुरुआत के साथ पूर्ण होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते सीएचसी का निर्माण रुका हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों से गांव में दो गुटों में सीएचसी के निर्माण स्थान को लेकर दो राय बन गई है। एक पक्ष तो सीएससी के वर्तमान स्थान पर ही बनाने को लेकर अड़ा हुआ है तो वहीं दूसरा पक्ष गांव से 5 किलोमीटर दूर रामदेव मंदिर के पास बनाने की बात कह रहा है। आपको बता दें कि सीएससी का टेंडर 7 महीने पहले यथा स्थान पर निर्माण का हुआ है। धरना देने वाले गुट का कहना है कि अगर आज गुरुवार को सीएससी निर्माण का काम शुरू नहीं होता है तो कल स्टेट हाईवे जाम की चेतावनी दी है। अब देखने वाली बात होगी कि जीत जनता की होगी या यह सीएससी का निर्माण खटाई में ही पड़ा रहेगा।
Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा
समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…








