Nature Nature

सचिन का होना था राजतिलक, मिल गया बनवास’ पायलट के बाद अब गुढ़ा ने साधा गहलोत पर निशाना

Nature

समाचार-गढ़,श्रीडूंगरगढ़:- राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से अलग अलग इलाकों में किसान सम्मेलन चल रहा है. इन सम्मेलनों में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) और उनके समर्थक विधायक व मंत्री अलग-अलग तरीकों से प्रदेश की गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार परा खुलकर निशाना साध रहे हैं. यानी कांग्रेस के नेता अपने ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. साफ है कि राजस्थान कांग्रेस में अभी गुटबाजी का दौर जारी है.

दरअसल, बुधवार को सचिन पायलट ने झुंझुनू के गुढ़ा इलाके में एक किसान सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने राजस्थान (Rajasthan) में लगातार हो रहे पेपर लीक मामले को लेकर मंच से अशोक गहलोत पर सीधा वार किया. सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के दो दिन पहले के बयान कि निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में कोई नेता और अधिकारी शामिल नहीं है, लेकिन बंद तिजोरी से पेपर लीक हो गया तो इसे आप जादू ही कहेंगे न. उनका संकेत साफ था कि राजस्थान में एक ही जादूगर है, और वो हैं सीएम अशोक गहलोत. 

जनता को इंतजार, पायलट कब बनेंगे मुख्यमंत्री
सचिन पायलट के बाद मंच पर आए गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने भी अपने भाषण में सीएम अशोक गहलोत को निशाने पर लिया. प्रदेश सरकार में मंत्री गुड़ा ने किसानों से कहा कि 200 में 21 नंबर लाने वाला नेता तो सफल और 21 को 100 बनाने वाला नेता निकम्मा, नकारा हो जाता है. राजेंद्र सिंह गुढ़ा यहीं नहीं रुके. उन्होंने सचिन पायलट की तुलना राम से करते हुए कहा कि राम का राजतिलक हो रहा था, पर माता कैकेयी की वजह से राम को बनवास मिला. ठीक वही काम सचिन पायलट के साथ भी हुआ. इसलिए आप लोगों को इस बात को ध्यान में रखने की जरूरत है कि पायलट के अन्याय हुआ है. जै

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights