Nature Nature

PoK में ढेर हुआ पुलवामा हमले का आरोपी आतंकी हमजा बुरहान, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Nature

समाचार गढ़ 21 मई 2026। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े एक बड़े आतंकी की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलवामा हमले की साजिश में शामिल रहे आतंकवादी हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद स्थित AIMS कॉलेज के बाहर निशाना बनाया गया। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और घटना के बाद फरार हो गए। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

हमजा बुरहान को भारत सरकार ने वर्ष 2022 में UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। उसका असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार बताया जाता है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। वह आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था और बाद में संगठन का सक्रिय कमांडर बन गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा लंबे समय से पाकिस्तान और PoK में रहकर आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार वह युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती कराने, फंडिंग जुटाने और कई आतंकी हमलों की साजिश में शामिल था।

उसका नाम 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से भी जुड़ा रहा है, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2020 में CRPF जवानों पर हुए ग्रेनेड हमले और विस्फोटक बरामदगी के मामलों में भी उसकी भूमिका सामने आई थी।

बताया जाता है कि हमजा पहले कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह अल बद्र आतंकी संगठन में शामिल हो गया और धीरे-धीरे आतंकी नेटवर्क का अहम चेहरा बन गया।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights