Nature Nature

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़ 21 मई 2026। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर डीएसटी टीम और गजनेर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नयाशहर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर विष्णु बांगड़ा और बाला भाट के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था और पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को भारतमाला रोड के पास दबोचा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पर एक व्यक्ति की गाड़ी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का भी आरोप है, जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे।

पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़ की निगरानी में अंजाम दी गई। अभियान में डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार, हेड कांस्टेबल वासुदेव, श्रीराम और अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं एएसआई दीपक यादव का योगदान भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    जिलेभर में गुरूवार को 4 व्यक्ति हुए अकाल मौतों के शिकार

    जिलेभर में गुरूवार को 4 व्यक्ति हुए अकाल मौतों के शिकार 1- 22 वर्षीय बीमार युवक ने दम तोड़ा।2- छत भराई करते हुए नीचे गिरे श्रमिक की हुई मौत।3- डिग्गी…

    ‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

    समाचार गढ़ 2 जुलाई 2026, जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की सरकारी भुगतान व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए गंभीर वित्तीय संकट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलेभर में गुरूवार को 4 व्यक्ति हुए अकाल मौतों के शिकार

    जिलेभर में गुरूवार को 4 व्यक्ति हुए अकाल मौतों के शिकार

    ‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

    ‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights