Nature Nature

श्रद्धा और भक्ति के रंगों में भीगा पूनरासर, शरद पूर्णिमा मेले का विधिवत समापन

Nature

श्रद्धा और भक्ति के रंगों में भीगा पूनरासर, शरद पूर्णिमा मेले का विधिवत समापन
समाचार गढ़, 7 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
प्रसिद्ध श्री पूनरासर हनुमानजी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय शरद पूर्णिमा (आसोज) मेला मंगलवार संध्या आरती के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। मौसम की मार के बावजूद श्रद्धा और आस्था का सैलाब मंदिर में उमड़ पड़ा। बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, हरियाणा सहित आसपास के गांवों व शहरों से हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचे। मेले के दौरान लगातार मध्यम से भारी बरसात होती रही, फिर भी दर्शनार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा बरसात के समय यात्रियों को मंदिर परिसर में बने कमरों व बरामदों से लाइन में दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई। जैसे ही मौसम खुला, दर्शन व्यवस्था को पूर्ववत रूप से जारी रखा गया। ट्रस्ट की ओर से श्रीराम भोजनालय में निरंतर भंडारा संचालित किया गया, वहीं मंदिर परकोटे व धर्मशाला के सभी कमरे श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित किए गए। हालांकि, बेमौसम बरसात के चलते कुछ फुटकर दुकानदारों और पैदल यात्रियों को असुविधा हुई, लेकिन ट्रस्ट ने हरसंभव व्यवस्था कर मेले को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी जुगराज सिरोहिया, बजरंगलाल पारीक, मोटूलाल हर्ष, सम्पत पारीक, तुलसीदास पुरोहित, रमेश व्यास सहित प्रशासनिक अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, सीओ निकेत पारीक, सेरूणा थाना प्रभारी तथा अन्य पदाधिकारी पूरे मेले के दौरान मुस्तैद रहे।

  • Related Posts

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights