Nature Nature

अडानी घूसकांड, मणिपुर हिंसा और बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान के खिलाफ जयपुर में हुआ राजभवन मार्च

Nature

समाचार गढ़, 18 दिसम्बर 2024, जयपुर। अडानी घूसकांड, मणिपुर हिंसा और भाजपा सरकार की विफलताओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहीद स्मारक, जयपुर से राजभवन तक विशाल धरना प्रदर्शन और मार्च का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नेता और पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

हरीराम बाना ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, मजदूरों और आमजन के हितों की बलि चढ़ाई है। केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही हैं और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बयान भाजपा की संविधान और अंबेडकर विरोधी सोच को उजागर करता है।

बाना ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की स्थिति अत्यधिक खराब है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मणिपुर जाकर समस्या का समाधान करने की अपील की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश की संपत्ति चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights