Nature Nature

राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप: दूसरे दिन 16 टीमों ने दिखाया दमखम, शुक्रवार को होंगे क्वार्टर फाइनल के मैच, पढ़ें ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 12 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 के दूसरा दिन भी रोमांच भरा रहा। गुरूवार को कुल आठ मैच हुए, जिसमें राजस्थान की 16 टीमों ने मुकाबला किया। आयोजन समिति के सह-समन्वयक भैरू रतन ओझा ने बताया कि दूसरे दिन बारां ने अजमेर को 1 – 0 से, उदयपुर ने श्रीगंगानगर को 2 – 0 से, जयपुर ने जोधपुर को 5 – 1 से, सीकर ने नागौर को 4 – 0 से, हनुमानगढ़ ने कोटा को 3 – 0 से, सवाईमाधोपुर ने करौली को 2 – 0 से, अलवर ने धौलपुर को 1 – 0 से बीकानेर ने दौसा को 6 – 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब बीकानेर में फुटबॉल की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित हुई है। जिला फुटबॉल संघ बीकानेर, तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर व बीकानेर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में राजस्थान के कुल 29 जिलों ने हिस्सा लिया है। अंडर-14 आयु वर्ग के बालकों का फुटबॉल खेल देखने लायक होता है। यह चैंपियनशिप 13 जुलाई तक चलेगी।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights