Nature Nature

राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप: बारां, अलवर, सीकर व बीकानेर ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, शनिवार शाम को है फाइनल मैच

Nature

समाचार गढ़, 13 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान भर से बीकानेर आई 29 जिलों की फुटबॉल टीमों के बीच महासंग्राम का तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 के तहत शुक्रवार को पहला क्वार्टरफाइनल बारां और हनुमानगढ़ के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया। बारां की तरफ से 29 वें मिनट में अंकित ने गोल कर बढ़त दिलाई, लेकिन 34 वें मिनट में ही हनुमानगढ़ के तोहिद ने शानदार गोल कर मैच बराबर कर दिया। जो अंतिम समय तक बराबरी में चलता रहा और ट्रायब्रेकर में बारां ने हनुमानगढ़ को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच हनुमानगढ़ के सेजान को चुना गया। दूसरा क्वार्टरफाइनल उदयपुर और अलवर के बीच खेला गया। उदयपुर ने मैच की शुरूआत से ही मजबूत पकड़ बनाए रखी।19 वें मिनट में प्रवीण मीणा ने गोल कर उदयपुर को बढ़त दिलाई, लेकिन 38 वें मिनट में उत्कर्ष ने गोल कर अलवर को बराबरी पर ला दिया। वहीं ट्रायब्रेकर में अलवर ने 4 – 3 से विजय हासिल की। मैन ऑफ द मैच अलवर के ह्रदय को दिया गया। तीसरा क्वार्टरफाइनल सीकर और जयपुर के बीच खेला गया। सीकर ने एकतरफा अंदाज में अनस के दो गोलों के दम पर 2 – 0 से मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच सीकर के दर्शिल को चुना गया। वहीं अंतिम क्वार्टरफाइनल मेजबान बीकानेर और सवाईमाधोपुर के बीच खेला गया। जिसमें बीकानेर ने भरत के 2 गोल और आवेश खान के 1 गोल के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच सवाईमाधोपुर के हर्षवर्धन को दिया गया। प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।आयोजन समिति के सह-समन्वयक भैरू रतन ओझा ने बताया कि शुक्रवार शाम को संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रही बीकानेर की बेटी मिस मूमल 2023 गरिमा विजय मैच में बतौर अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने टीमों से मुलाकात की, उनकी हौसला आफजाई की। इस दौरान स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।ओझा ने बताया कि शनिवार सुबह बारां, अलवर, सीकर व बीकानेर जिले की टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होंगे। वहीं शाम को फाइनल में पहुंची दो टीमें विजेता ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। वहीं तीसरे स्थान के लिए शेष बची दो टीमों के बीच मुकाबला करवाया जाएगा। शनिवार की शाम समापन समापन समारोह भी रखा गया है। बता दें कि फुटबॉल के इतिहास में यह पहला मौका है जब बीकानेर में राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप हुई हो।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights