Nature Nature

राजस्थान में CNG के दाम कम, देर रात से नई कीमत लागू; जानें कितने रुपए घटे

Nature

समाचार गढ़, 13 जुलाई, 2024। राजस्थान के कोटा में उपभोक्ताओं को अब CNG 90.21 रुपए प्रति किलो मिलेगी। कोटा में पहले 93.90 रुपए प्रति किलो सीएनजी मिल रही थी. राज्य सरकार ने सीएनजी पर वैट 14.5% से कम करके 10% कर दिया है।

बजट में CNG-PNG पर सरकार ने वैट घटाया 

भजनलाल सरकार ने 10 जुलाई को पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने CNG-PNG पर वैट 14.5% से घटाकर 10% करने का ऐलान किया था। बजट घोषणा के दो दिन बाद ही सीएनजी के दाम घटाकर सरकार ने बड़ी राहत दी है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी जयपुर सहित सभी जिलों में सीएनजी सस्ती हो गई है।  

“बजट की घोषणाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा” 

बजट पेश होने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. सीएम ने कहा था कि बीजेपी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए संकल्पों को मात्र 6 महीनें में पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा था कि उसी तरह बजट घोषणाओं को भी जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।  

सीएम ने प्रभारी मंत्रियों और सचिवों को दिया टास्क 

सीएम भजनलान शर्मा ने बजट पर एक्शन प्लान तैयार किया. सभी जिला प्रभारी,  मंत्रियों और सचिवों को टास्क दिया है. सभी अपने-अपने जिलों में मीटिंग कर योजना की रूपरेखा तैयार करेंगे. सीएम फीड बैक लेंगे कि कौन मंत्री और सचिव कितना काम किया. बजट की घोषणाओं पर सभी मंत्री हर 15 दिन में घोषणाओं पर कितनी प्रगति हुई? इसकी समीक्षा करेंगे. 

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights