Nature Nature

राजस्थान तैयार — 6 से 8 जनवरी तक बीकानेर कला महोत्सव, तीन दिन में 50+ प्रतियोगिताएं, देश-विदेश के कलाकार होंगे शामिल

राजस्थान तैयार — 6 से 8 जनवरी तक बीकानेर कला महोत्सव, तीन दिन में 50+ प्रतियोगिताएं, देश-विदेश के कलाकार होंगे शामिल

Nature

बीकानेर। राजस्थान कला, साहित्य और संस्कृति का संगम पुनः बीकानेर में उत्सव का रंग भरेगा। 6 से 8 जनवरी तक बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 आयोजित होगा। तीन दिवसीय यह आयोजन गंगाशहर स्थित जैन कॉलेज ग्राउंड पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा, जिसमें कला व साहित्य के साथ संस्कृति की अविरल धारा बहती दिखाई देगी।

संयोजक रोशन बाफना ने बताया कि इस आयोजन में राज्य स्तरीय आर्ट एंड कल्चर फेयर के साथ स्थानीय एवं प्रदेश स्तरीय 50 से अधिक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल 2026, मिस एंड मिसेज राजस्थान ट्रेडिशनल 2026, प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ राजस्थान 2026, मेगा रील स्टार ऑफ राजस्थान, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, स्थानीय कवि सम्मेलन व मुशायरा, राजस्थानी भाषा विशेष कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इसी क्रम में भारत की परंपरागत कला विधाओं— भरतनाट्यम, कत्थक, घूमर, चरी नृत्य, लोक नृत्य, मांड गायन, कबीर वाणी, लोक गायन, वाद्ययंत्र वादन, कठपुतली, तमाशा, बहरूपिया, जादू, नाटक, रम्मत, रासलीला, गणगौर, ओपन स्टेज, मूवर वर्ल्ड रिकॉर्ड आदि का भी मंचन होगा।

हस्तशिल्प, खादी–चरखा, फड़, मांडणा, कावड़, मथेरण, चित्रकला, स्केचिंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, रील कॉन्टेस्ट, हैंडीक्राफ्ट, मेहंदी, साफा–पगड़ी, नेल आर्ट, हेयर स्टाइल, एक्टिंग, मिमिक्री, डेकोरेशन आर्ट व झांकी— स्कूल, कॉलेज और ओपन श्रेणी में स्पर्धाओं के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर— IAS नीरज के. पवन, IAS परी विश्नोई, IPS प्रेमसुख डेलू, IPS मृदुल कच्छावा, IRS विजयपाल विश्नोई, कल्चर मोटिवेटर व कल्चर आइकन मूमल गरिमा विजय, कवियित्री मनु वैशाली, कवि स्वयं श्रीवास्तव और पद्मश्री कबीर गायक कालूराम बामनिया होंगे।
इसके साथ ही कवि वरुण आनंद, स्वयं श्रीवास्तव, मनु वैशाली, कालूराम बामनिया व देश–प्रदेश के कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव के लिए संरक्षक समिति, सलाहकार समिति एवं निर्देशन समिति गठित की गई है जिसमें उद्योगपति, साहित्यकार, कलाकार, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक हस्तियां और समाजसेवी जुड़े हैं। जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर सहित राज्य के कई जिलों में महोत्सव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

बीकानेर में लगभग 60 सदस्यीय कार्यसमिति तैयारियों में जुटी है। निरंतर विस्तार और सहभागिता के साथ बीकानेर कला महोत्सव राजस्थान के सबसे बड़े कला–संस्कृति उत्सवों में अग्रणी बनकर उभर रहा है। इस बार देश-विदेश की शख्सियतें भी इसमें शामिल होंगी।

📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क: 7014330731
📲 इंस्टाग्राम पेज: BikanerKalaMahotsav

Related Posts

कचरे के ढेर से चॉकलेट-टॉफियां उठाने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल; खाने लायक थीं या एक्सपायर्ड?

समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। कानपुर: कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक डंपिंग यार्ड से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बड़ी संख्या में लोग कचरे के ढेर…

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। बीकानेर: बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। चूरू के सरदारशहर से प्रसव से पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कचरे के ढेर से चॉकलेट-टॉफियां उठाने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल; खाने लायक थीं या एक्सपायर्ड?

कचरे के ढेर से चॉकलेट-टॉफियां उठाने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल; खाने लायक थीं या एक्सपायर्ड?

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights