Nature Nature

राजपुरोहित के ‘मृत्यु रासौ’ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी पुरस्कार

Nature

राजपुरोहित के ‘मृत्यु रासौ’ को मिलेगा
चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी पुरस्कार

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार इस वर्ष व्यंग्यकार शंकरसिंह राजपुरोहित को उनके व्यंग्य कथा-संग्रह ‘मृत्यु रासौ’ के लिए दिया जाएगा।
इनलैंड ग्रुप की ओर से प्रदत्त किए जाने वाले इस पुरस्कार का आयोजन चुन्नीलाल सोमानी स्मृति संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष किया जाता है। पुरस्कार संयोजक कथाकार चेतन स्वामी ने बताया कि आगामी 9 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ की राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के सभागार में आयोज्य इस पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता सुरेश ओझा होंगे। अध्यक्षता साहित्यकार श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कवि-कथाकार मालचन्द तिवाड़ी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् ताराचन्द इन्दौरिया होंगे। इस अवसर पर पुरस्कृत साहित्यिकार शंकरसिंह राजपुरोहित के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रमेश भोजक समीर पत्रवाचन करेंगे। पुरस्कार के प्रायोजक लक्ष्मीनारायण सोमानी समारोह के स्वागताध्यक्ष होंगे।
कार्यक्रम संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि कोरोना काल से पूर्व प्रकाशित शंकरसिंह राजपुरोहित के व्यंग्य-संग्रह ‘मृत्यु रासौ’ को इससे पहले पांच साहित्य पुरस्कार मिल चुके हैं। गत वर्ष रोटरी क्लब, बीकानेर का राज्य स्तरीय राजस्थानी गद्य पुरस्कार भी ‘मृत्यु रासौ’ को प्रदान किया गया था। इस व्यंग्य-संग्रह का मूल पाठ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। राजपुरोहित राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर तथा केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से भी पुरस्कृत हैं।

  • Related Posts

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 10 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव…

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    संसद में आज 4 अहम बिल होंगे पेश: मानसून सत्र के आखिरी 4 दिन, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    FCRA Amendment Bill पर क्या सच, क्या अफवाह? अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताई पूरी हकीकत

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    ईरान युद्ध से निकलने की राह खोज रहे ट्रंप? हॉरमुज खुला तो न्यूक्लियर डील के बिना भी खत्म कर सकते हैं जंग

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन

    JPSC विवाद पर छात्रों का विधानसभा मार्च आज: रांची में निषेधाज्ञा, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस तैनाती; CBI जांच पर अड़ा आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights