Nature Nature

बिग्गा में रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण 24 को, भक्ति रस की बहेगी गंगा, हिलोरे लेंगे श्रोता, तैयारियों में जुटे ग्रामीण, सातलेरा में प्रकाश भोमिया जी का भरेगा मेला

Nature

बिग्गा में रामदेव जी महाराज का विशाल जागरण 24 को भक्ति रस की बहेगी गंगा हिलोरे लेंगे श्रोता तैयारियों में जुटे ग्रामीण सातलेरा में प्रकाश भोमिया जी का भरेगा मेला

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 21 सितंबर 2023, गौरीशंकर तावनिया सातलेरा।
बीकानेर जयपुर नेशनल हाईवे पर श्री डूंगरगढ़ मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर बिग्गा गांव में 24 सितंबर वार रविवार को मेघवालों के मोहल्ले में रामदेव जी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन होगा । जागरण में कई ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी । मंदिर पुजारी पदमाराम मेघवाल ने बताया कि जागरण में जाने माने गायक कलाकार मनोज दुगरिया, ताराचंद पंवार द्वारा अपनी सुर मधुर ध्वनि से भजनों की अमृत वर्षा करके भक्ति रस की बरसात की जाएगी तथा, नृत्य कलाकार मधु बीकानेरी एवं नृत्य कलाकार प्रकाश अकोड़ा अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति देखकर श्रोताओं को भाव विभोर करेंगे । इस रात्रि विशाल जागरण को चौधरी स्टूडियो देराजसर द्वारा लाइव भी दिखाया जाएगा । जागरण में मंच संचालन रहिस अहमद द्वारा किया जाएगा । विशाल जागरण को लेकर तैयारिया जोरो पर चल रही है जागरण को लेकर आसपास के गांवो में भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जगाएगा ।गांव में युवाओं की टोली जागरण को लेकर तैयारियों में लगी हुई है।
दूसरी ओर सातलेरा गांव में रोही स्थित श्री प्रकाश भौमिया जी महाराज के मंदिर पर स्थापना तिथि पर शुक्रवार को मेला भरेगा । भाद्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को स्थापना दिवस तथा गायत्री पाठ की पूर्णाहुति पर यहां हवन किया जाएगा । भोमियाजी महाराज के मंदिर पर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

  • Related Posts

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चैटबॉट आमतौर पर सवालों के जवाब देने और यूजर्स की मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों Google…

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में बड़े नेताओं के प्रभाव और संगठनात्मक ताकत की नई तस्वीर पेश की है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights