Nature Nature

समान पात्रता परीक्षा (CET) के लिए आवेदन 2 सितंबर से, 12 भर्तियों के लिए होगी परीक्षा

Nature

समाचार गढ़ 30 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़ राजस्थान में  12 भर्ती परीक्षाओं जैसे वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, कॉन्स्टेबल में शामिल होने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET सेकेंडरी लेवल की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी 2 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CET सेकेंडरी लेवल का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2024 के बीच किया जाएगा। इस बार परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी इससे कम अंक प्राप्त करते हैं, तो उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

आपको बता दे की CET, यानी समान पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test), एक ऐसी परीक्षा होती है जिसे विभिन्न सरकारी भर्तियों में आवेदन करने के लिए योग्यता मानक के रूप में उपयोग किया जाता है। राजस्थान में CET को कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है, और यह परीक्षा विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है।

इस परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न भर्तियों के लिए एक समान योग्यता स्तर तय करना है, ताकि सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान अवसर हो और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। CET के माध्यम से, विभिन्न पदों के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है, और इसके बाद ही अभ्यर्थी संबंधित भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकते हैं।

Related Posts

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights